फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जिले के 50 राजकीय कॉलेजों में बनेंगे गरिमा क्लब

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले के 50 राजकीय कॉलेज में छात्राओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए गरिमा क्लब की स्थापना की जाएगी। इस क्लब में छात्राओं को सुरक्षा, आत्मरक्षा, लैंगिक समानता, कानूनी अधिकारों और महिला सम्मान से जुड़े विषयों पर जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

क्लब के माध्यम से कॉलेजों में नियमित रूप से कार्यशालाएं, संवाद कार्यक्रम और जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गरिमा क्लब में 11 महत्वपूर्ण घटक पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इससे छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति बेहतर समझ विकसित करने में मदद मिलेगी।
अधिकारियों का कहना है कि छात्र-छात्राओं को विद्यालय में महावारी स्वास्थ्य व स्वच्छता प्रबंधन के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। हर महीने शासन से जारी कैलेंडर के अनुसार कार्यक्रम होंगे। गरिमा क्लब को स्थापित करने के लिए तैयारी शुरु कर दी गई है। जुलाई में इसकी स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन


बबिता मेहरोत्रा को बनाया मास्टर ट्रेनर
गरिमा क्लब के शिक्षकों को ट्रेनिंग देने के लिए राजकीय स्कूल हुसैनपुर छिरावली की विज्ञान शिक्षक बबिता मेहरोत्रा को मास्टर ट्रेनर बनाया गया है। इसके लिए उन्हें लखनऊ में प्रशिक्षण दिया गया। छात्राओं के लिए गर्म पानी की थैली, दवाइयां, दर्द प्रबंधन की पूरी तैयारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि शासन से आदेश जारी हो गए हैं। जुलाई से विद्यालयों में छात्राओं को माहवारी स्वच्छता प्रबंधन को लेकर जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें