फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कांठ के वार्ड-14 में आबादी के बीच कूड़े के ढेर से परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। नगर पंचायत कांठ के वार्ड-14 ईदगाह नई बस्ती में एक खाली प्लॉट में लगे कूड़े के ढेर से आसपास के लोगों और राहगीरों को परेशानी होती है। वहीं वार्डवासियों ने कई जगह नीचे लटके बंच केबलों से भी हादसे की आशंका जताई है। उन्होंने कूड़े के ढेर को हटवाने और लटके केबलों को ऊंचा कराने की मांग की है।
विज्ञापन


कांठ नगर का वार्ड-14 ईदगाह नई बस्ती वर्ष 2017 से पहले ग्राम पंचायत महमूदपुर माफी में आता था। लेकिन सीमा विस्तार के बाद ईदगाह नई बस्ती नगर पंचायत कांठ में शामिल हो गई। यह बस्ती अब वार्ड-14 से जानी जाती है। इसके बाद इस बस्ती का विकास होना शुरू हुआ और यहां के बांशिदों को नगरीय सुविधाएं मिलनी शुरू हो गईं। लेकिन आबादी के बीच एक खाली पड़े प्लॉट में कूड़े का ढेर लगा हुआ है। जिससे उठने वाली दुर्गंध से आसपास के लोग परेशान हैं। वहीं वार्ड में कई जगह बिजली के बंच केबल नीचे लटके हुए हैं, जो बाइकों से निकलते समय लोगों के सिर से भी छू जाते हैं। इस वार्ड में ईदगाह और इंटर कॉलेज है तो वहीं सरकारी प्राइमरी स्कूल नहीं है। यहां के बच्चों को दूर दूसरे विद्यालयों में पढ़ने के लिए जाना पड़ता है।
00000000000



- आबादी के बीच खाली प्लॉट में अर्से से कूड़ा जमा है, जिससे उठने वाली दुर्गंध से परेशानी होती है। वार्ड में नगर पंचायत का कूड़ा वाहन प्रतिदिन आता है, यदि हर रोज यहां से कूड़े को उठा लिया जाए तो समस्या हल हो सकती है। - इमामुद्दीन
विज्ञापन




- कूड़े से बीमारियों के फैलने की आशंका रहती है। बिजली केबल भी नीचे लटके होने से दिक्कत होती है। इन्हें ऊंचा कराया जाए। - सोनू दुकानदार


- काफी समय से खाली प्लॉट में कूड़ा एकत्र हो रहा है। इससे बदबू भी आती है। यदि इसे उठवा दिया जाए तो वार्ड के लोगों को कोई परेशानी नहीं रहेगी। - शमीम



.....
वार्ड-14 ईदगाह नई बस्ती में जहां कूड़ा पड़ा हुआ है, वहां से पहले कई बार उसे उठवाया जा चुका है। यहां पर कूड़ा एकत्र न हो इसके लिए कर्मचारियों से कहा जाएगा। हमारी प्रथम प्राथमिकता में है कि इस वार्ड में एक सामुदायिक केंद्र और प्राइमरी स्कूल बने। स्कूल के लिए बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह से स्वीकृति भी करा ली गई थी, लेकिन इसके लिए कोई भी भूमि नहीं मिलने से दोनों प्रस्ताव अभी तक पूरे नहीं हो सके। जैसे ही भूमि मिलेगी तुरंत सामुदायिक केंद्र और स्कूल बनवाया जाएगा। - इकबाल आलम, अध्यक्ष नगर पंचायत, कांठ
विज्ञापन

..फोटो सं. 13, 14, 15, 16, 17
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें