फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गंज बाजार में गणपति को लगाया लड्डू का महाभोग, झांकियों ने मोहा मन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। श्री गणेश महोत्सव के तहत गंज बाजार में आयोजित गणपति महाआरती में बुधवार को श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। भगवान गणेश की महाआरती में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई गई। महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठा। इस दौरान भगवान गणेश को 201 किलो के लड्डू का महाभोग लगाया गया। कनिका ज्वैलर्स के संजय कट्टा की ओर से यह महाभोग लगाया गया।
विज्ञापन

महाआरती के बाद वैष्णवी कला मंच के कलाकारों ने धार्मिक झांकियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश की वंदना से हुई। इसके बाद कलाकारों ने शिव-पार्वती की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की। शिव बरात की प्रस्तुति के दौरान पंडाल में उत्साह का माहौल बन गया। नंदी नृत्य ने भी श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान शिव और गणेश की भक्ति का सुंदर संदेश दिया।

इसके बाद द्वारकाधीश के अद्भुत दर्शन की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। मंच पर सजी झांकियों और कलाकारों की शानदार प्रस्तुति देखकर श्रद्धालु देर तक तालियां बजाते रहे। पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने धार्मिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया और भगवान गणेश के जयकारे लगाए। आयोजकों ने बताया कि गणेश महोत्सव के दौरान लगातार धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस मौके पर अनुराग अग्रवाल, अंकुर गोयल, सचिन अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, सोनू मराठा, हरीश मराठा, अरविंद मराठा, प्रदीप अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें