पाकबड़ा। नया मुरादाबाद स्थित महाकालेश्वर धाम मंदिर में गुरुवार को भगवान गणेश की प्रतिमा की महाआरती का आयोजन किया गया। इस मौके पर गणपति की विशेष पूजा अर्चना भी की गई है।
पूरे क्षेत्र में इस समय गणेशोत्सव की धूम नजर आ रही है घर-घर में विघ्न हरता के विराजमान होने के साथ ही सभी श्रद्धालु पूजा अर्चना में लीन है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल ने महाकालेश्वर धाम में महाआरती का आयोजन किया गया। जिसमें सभी भक्तों ने गाजे-बाजे के साथ महा आरती की व प्रसाद ग्रहण किया गया। इस मौके पर हीरा भारती, अंजू लोचब, सीमा शर्मा, विभा सरदार, पूनम चौहान, प्रीती राना, रितु विश्नोई, रेखा मदान, गौरी जैन, नीतू, द्रोपा देवी, आरती गुप्ता, रेनू चौधरी, हेमा खत्री, वनीता मल्होत्रा, पुष्पा चौहान आदि महिलाएं उपस्थित थीं।
इसके अलावा पाकबड़ा कस्बे में भी गणपति उत्सव की धूम रही है। यहां पर भक्त जनों ने भी महाआरती और भजन पूजन का आयोजन किया। इस मौके पर मुकेश सिंह, शैवी शर्मा, महेंद्र गुप्ता, डिंपल गुप्ता, गप्पू गुप्ता, सचिन गुप्ता, आदर्श गुप्ता समेत अनेकों लोग उपस्थित थे।