फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: देह व्यापार कराने वाले गिरोह पर गैंगस्टर, बिहार- बंगाल से लाते थे नाबालिग लड़कियां

Wed, 22 May 2024 05:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद पुलिस ने नाबालिग लड़कियों को बेचने और उनसे देह व्यापार करवाने वाले गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की है। सभी के खिलाफ मझोला थाने में केस दर्ज किया गया है। आरोपी फिलहाल जेल में बंद हैं। 
विज्ञापन
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाबालिग लड़कियों को बेचने और उनसे देह व्यापार कराने वाले गिरोह के पांच पांच सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की गई है। इनके खिलाफ मझोला थाने में केस दर्ज किया गया है। मझोला थाने के प्रभारी केके वर्मा ने मझोला थाने में जयंतीपुर निवासी रामऔतार, संभल जनपद के चंदौसी थाना क्षेत्र के मोहल्ला सराय निवासी जाहिद हुसैन, जयंतीपुर निवासी अलीम अली, गलशहीद के मकबरा निवासी मेहरुनिशा और जयंतीपुर करूला निवासी आसमां के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


जिसमें थाना प्रभारी ने बताया कि इस गिरोह का सरगना रामऔतार है। अन्य चारों आरोपी गिरोह के सदस्य हैं। आरोपी बिहार, पश्चिम बंगाल की लड़कियों को काम दिलाने का झांसा देकर उन्हें मुरादाबाद ले आते थे। यहां उनसे देह व्यापार कराते थे। इसके अलावा आरोपियों ने नाबालिग लड़कियों को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में देह व्यापार कराया था।

यह गिरोह ने नाबालिग लड़कियों का अपहरण करके उनको बेचना भी था। दो साल पहले पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर इसका खुलासा किया था। पुलिस ने इस गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों के माध्यम से डीएम के समक्ष पेश की गई थी, जहां से गैंग चार्ट अनुमोदित होने के बाद यह मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर में कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें