फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: चालक की हत्या में भाजपा पार्षद का बेटा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अपर नगर आयुक्त द्वितीय के चालक अतुलेश कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने वार्ड सात की पार्षद पंकज शर्मा के बेटे अनुज शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अनुज शर्मा भी भाजपा में रामगंगा विहार मंडल में मंडल मंत्री है। पुलिस ने मंगवार दोपहर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के 23वीं पीएसी नया गांव (नंद कॉलोनी) निवासी रजनी पत्नी अतुलेश कुमार ने सोमवार को केस दर्ज कराया था। जिसमें रजनी ने बताया कि उसके पति अतुलेश कुमार नगर निगम में आउट सोर्सिंग से चालक थे। वह अपर नगर आयुक्त की गाड़ी चलाते थे। रविवार रात करीब नौ बजे अतुलेश कुमार अपने भाई के साथ लदावली स्थित अपने चाचा के घर लौट रहे थे। नवीन नगर में मानसरोवर स्कूल के पास पहुंचे थे। इसी दौरान वार्ड सात की पार्षद पंकज शर्मा के बेटे अनुज शर्मा ने अपने साथी संजीव शर्मा, कनिष्ठ शर्मा समेत अन्य लोगों के साथ मिल गए थे। इसी दौरान अतुलेश कुमार ने अनुज से कह दिया था कि हमारे मोहल्ले की सफाई नहीं होती है और नाली भी टूट पड़ी है। इस पर पर पार्षद का बेटा और उसके साथी भड़क गए थे। उन्होंने जाति सूचक शब्द कहते हुए हमला कर दिया था।
पार्षद के बेटे और उसके साथियों ने मारपीट की और मुंह में कोई जहरीला पदार्थ डाल दिया था। जिससे अतुलेश कुमार की मौत हो गई थी। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर पार्षद के बेटे अनुज शर्मा, उसके साथी संजीव शर्मा, कनिष्ठ शर्मा और आठ अज्ञात के खिलाफ हत्या, एससी एसटी एक्ट, बलवा, मारपीट, जान से मारने की धमकी देना समेत अन्य धाराओं में सोमवार को केस दर्ज किया था। मंगलवार को पुलिस ने अनुज शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें