फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: फंदे से झूला गैंगस्टर के आरोपी, शोर मचाने पर पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती, हालत नाजुक

Sun, 07 Feb 2021 06:17 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
विज्ञापन
फांसी (सांकेतिक) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव सारंगपुर में बनी अस्थायी जेल में गैंगस्टर के आरोपी ने शौचालय में फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से मुरादाबाद में भर्ती कराया। हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

 
बता दें हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव रझेडा निवासी जोगेंद्र को पुलिस ने गैंगस्टर में वांछित चलने के दौरान गिरफ्तार किया था। कोरोना काल के चलते जिले में बनी अस्थायी जेल में बंद किया हुआ था। रविवार को दोपहर जोगेंद्र शौचालय के लिए गया था। इस दौरान उसने आत्महत्या करने की कोशिश की। 

सफाई कर्मचारी ने फंदे से लटका हुआ देखा तो शोर मचाया। जिसे सुनकर अस्थायी जेल में तैनात पुलिसकर्मी आ गए। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी और एंबुलेंस की सहायता से मुरादाबाद में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। हालत नाजुक बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें