फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर युवती से सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। भोजपुर थानाक्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने तीन युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पीड़ित युवती ने एसएसपी कार्यालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह भोजपुर थानाक्षेत्र के गांव में रहती है। तीस नवंबर को वह घर में अकेली थी, जबकि उसके परिजन बाहर गए थे। इसी दौरान रामपुर जनपद के गांव में रहने वाले तीन युवक उसके घर में पहुंच गए। उनके हाथों में तमंचे थे। आरोप है कि तीनों ने उसे डरा धमकाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। पीड़ित ने बताया कि वह अपने परिजनों के साथ भोजपुर थाने पहुंची, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने भोजपुर थाना प्रभारी को मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें