फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा स्नान आज, सूने रह सकते हैं रामगंगा के घाट

Mon, 01 Jun 2020 03:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
गंगा में स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की वजह से इस बार गंगा दशहरा पर्व पर रामगंगा के घाट सूने रह सकते हैं। सरकार के नए आदेश के मुताबिक आठ जून से धार्मिक गतिविधियां शुरू होंगी, तब तक यथावत स्थिति बनी रहेगी।

विज्ञापन


इस कारण घाट पर होने वाले अनुष्ठानों का आयोजन भी नहीं हो सकेगा। गंगा दशहरा पर रामगंगा में डुबकी लगाने के अलावा बच्चों के मुंडन संस्कार कराए जाते हैं।

कटघर और लालबाग में रामगंगा के तट पर मेले जैसा माहौल बना रहता है। यहां पर आसपास के जनपदों से भी लोग नौनिहालों का मुंडन कराने के लिए आते हैं।

ठेलों पर पूजन सामग्री, प्रसाद आदि की कुछ दुकानें भी लगती हैं, लेकिन इस बार लॉकडाउन की वजह से चहल-पहल नहीं दिखाई देगी। वहीं, गंगा दशहरा पर्व पर स्नान के साथ दान-पुण्य की भी परंपरा है।

हिंदू धर्म की मान्यता है कि इस दिन मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था। माना जाता है कि मां गंगा की आराधना करने से व्यक्ति पाप मुक्त हो जाता है। पंडित केदारनाथ मिश्रा का कहना है कि गंगा दशहरा के दिन सत्तू, मटका और हाथ का पंखा दान करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें