फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गांगन नदी उफान पर, पुल डूबने से आवाजाही ठप, दर्जनों गांवों का संपर्क प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
कैलसा। देहात क्षेत्र में गांगन नदी का जलस्तर बढ़ने से सिहाली नारायण-खुशहालपुर मार्ग पर बना पुल पूरी तरह डूब गया है। पुल पर करीब पांच फीट पानी बहने से एक सप्ताह से आवागमन बंद है। इससे अमरोहा-मुरादाबाद को जोड़ने वाले इस प्रमुख मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। लोगों को दूसरे रास्तों से आवागमन करना पड़ रहा है। गांगन नदी बिजनौर से निकलकर अमरोहा देहात होते हुए मुरादाबाद में रामगंगा नदी में मिलती है। जिले में यह करीब 34 किलोमीटर बहती है। जलस्तर बढ़ने से पानी पुल के ऊपर पहुंच गया और तेज बहाव के कारण आवागमन जोखिम भरा हो गया।
विज्ञापन

पुल डूबने से बेहलोलपुर, भूकापुरी, झनकपुरी, सिहाली नारायण, खुशहालपुर, कूरी, रवाना, भीकनपुर और छज्जलैट समेत दर्जनों गांव प्रभावित हैं। ग्रामीणों को लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। जलस्तर बढ़ने से फसलों पर भी असर पड़ रहा है। एसडीएम शशि भूषण पाठन ने बताया कि टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। पानी कम होने तक लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें