फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कल नहीं हो सकेगा गंगा एक्सप्रेस-वे हैंडओवर, नवंबर तक बढ़ी समय-सीमा

विज्ञापन
संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर​खिरनी जंक्शन पर टोल टैक्स पर पुताई करता पेंटर। संवाद
विज्ञापन
संभल। जिले से होकर गुजर रहे गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य करीब 95 प्रतिशत पूरा हो गया है। 11 अक्तूबर तक जो हैंडओवर करना था वह करार कार्यदायी संस्था पूरा नहीं कर पाएगी। अभी बचे हुए कार्य को पूरा करने के लिए फिर समय लिया गया है। अब नवंबर तक यूपीडा को हैंडओवर करना है।
विज्ञापन

यूपीडा के एक्सईएन राकेश कुमार मोगा ने बताया कि निर्माण कार्य कर रही संस्था ने नवंबर तक का समय मांगा है। इसलिए 30 नवंबर तक हैंडओवर करने की तिथि तय हो गई है। इस तिथि तक कार्य पूरा कर देना है। आगे बताया कि दिसंबर तक वाहन इस गंगा एक्सप्रेसवे पर रफ्तार भर सकेंगे।
दरअसल संभल जिले में एक्सप्रेसवे पर रोशनी के लिए लाइट लगाने और सौंदर्यीकरण करने का कार्य चल रहा है। इसके अलावा एक अंडरपास पर भी काम जारी है। बारिश के चलते गंगा एक्सप्रेसवे के किनारों की जो मिट्टी बह गई है। उसको भी पूरा किया जा रहा है। खिरनी और लहरावन के टोल बूथों पर भी काम जारी है। कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों का कहना है कि अब जो समय सीमा बढ़ी है। इसमें कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। जो निर्माण कार्य बचा है उसको तेजी से पूरा कराया जा रहा है। साथ ही सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन

0000000000
दो जंक्शन से मिलेगा वाहनों का प्रवेश

संभल जिले में 38 किलोमीटर लंबा गंगा एक्सप्रेसवे गुजर रहा है। इसके दो जंक्शन बनाए गए हैं। इसमें एक जंक्शन खिरनी और दूसरा लहरावन में बनाया है। इन दोनों जंक्शन पर आठ टोल बूथ बनाए जा रहे हैं। इन बूथों से ही वाहनों का प्रवेश और निकासी होगी। संभल तहसील क्षेत्र के गांव ततारपुर संदल से गंगा एक्सप्रेसवे प्रवेश कर रहा है। चंदौसी तहसील के गांव नगलिया कठेर से बदायूं जिले में प्रवेश कर रहा है। इस गंगा एक्सप्रेसवे में संभल तहसील के 17 गांव और चंदौसी तहसील के 14 गांव शामिल हैं।
000000000

औद्योगिक गलियारे के स्थापित होने से कारोबार को लगेंगे पंख

गंगा एक्सप्रेसवे का एक जंक्शन खिरनी में बनाया गया है। इस जंक्शन का लाभ औद्योगिक गलियारे के कारोबारियों को सबसे ज्यादा मिलेगा। क्योंकि इसके नजदीक ही औद्योगिक गलियारा बनाया गया है। जमीन आवंटित होने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जब औद्योगिक इकाइयां स्थापित हो जाएंगी तो प्रयागराज और दिल्ली का सफर आसान होगा। मालवाहक वाहनों के लिए बड़ी सहूलियत एक्सप्रेसवे से मिलेगी।

0000000000000

हमारा एग्रीमेंट 11 अक्तूबर तक का है लेकिन इस तिथि तक गंगा एक्सप्रेसवे का कार्य पूरा नहीं हो रहा है। इसलिए नवंबर तक की समय सीमा बढ़ा दी गई है। साथ ही कहा है कि तय समय में निर्माण को पूरा कर लिया जाए। जिससे वाहनों की रफ्तार दिसंबर तक भरी जा सके।
विज्ञापन


-राकेश कुमार मोगा, अधिशासी अभियंता, यूपीडा

0000000000000000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें