पीड़ित महिला ने बताया कि वह एक सप्ताह पहले घर में अकेली थी। महिला का पति बाहर गया था। आरोपी रामपाल उर्फ नन्हे और हरिओम घर में घुस आए। दोनों ने तमंचे के बल पर महिला को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद आरोपी घर से बाहर जंगल में ले गए। आरोप है कि यहां दोनों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी शिकायत करने पर हत्या करने की धमकी देकर चले गए। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत मूंढापांडे थाने में की, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी। पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया है।