फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसों पर संकट: यूपी के सबसे प्रदूषित शहर रहे गजरौला और मुरादाबाद, देशभर में दूसरे नंबर पर रहा पीतल नगरी

Mon, 16 Nov 2026 01:48 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद 309 एक्यूआई के साथ देश के सबसे प्रदूषित शहरों में दूसरे स्थान पर रहा। गजरौला 325 एक्यूआई के साथ पहले स्थान पर रहा। शहर में बुद्धि विहार की हवा सबसे ज्यादा खराब रही, जहां एक्यूआई 344 दर्ज किया गया। कांशीराम नगर में 326 और जिगर कॉलोनी में 321 एक्यूआई रहा। ईको हर्बल पार्क भी रेड जोन में पहुंच गया।  
विज्ञापन
Moradabad pollution - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गजरौला और मुरादाबाद रविवार रात दस बजे उत्तर प्रदेश के प्रदूषित शहरों की सूची में सबसे ऊपर रहे। 325 एक्यूआई के साथ गजरौला पहले और 309 एक्यूआई के साथ मुरादाबाद दूसरे स्थान पर रहा। इस आंकड़े के मुताबिक प्रदूषण का यह स्तर दिल्ली भी ज्यादा रहा।

विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आधिकारिक समीर एप पर यह आंकड़ें रात दस बजे जारी किए गए। सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि लखनऊ से भी मुरादाबाद वायु प्रदूषण के लिहाज से खराब स्थिति में रहा। शहर में दिनभर धुंध छाई रही। समीर एप पर रात दस बजे देशभर के 280 शहरों के वायु गुणवत्ता सूचकांक के आंकड़े जारी किए गए थे।

Trending Videos

देशभर की बात करें तो पानीपत का दूसरे नंबर पर 310 एक्यूआई रहा। हालांकि मुरादाबाद का शाम छह बजे का वायु प्रदूषण देशभर में दूसरे नंबर पर 323 था लेकिन रात दस बजे 14 अंकों की गिरावट के साथ 309 आ गया। मुरादाबाद शहर इन दिनों गैस का चैंबर बना हुआ है।

धुंध छाए रहने के कारण दिन में 11 बजे भी राहगीर अपने वाहनों की लाइटें जलाकर अपने गंतव्य तक पहुंचे। शाम होते-होते वायु प्रदूषण की स्थिति और बिगड़ गई। शहर में सबसे खराब हवा बुद्धि विहार की दर्ज की गई। यहां पर एक्यूआई 344 रहा।

पीएम 2.5 का औसत स्तर मानक से 11 गुना से भी अधिक दर्ज किया गया। प्रदूषण के स्तर पर दूसरे नंबर पर कांशीराम नगर 326 एक्यूआई के साथ आया। जिगर काॅलोनी में वायु गुणवत्ता सूचकांक 321 दर्ज किया गया। यहां पर पीएम 2.5 का औसत स्तर 321 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर रहा।

ईको हर्बल पार्क जैसा हरियाली वाला क्षेत्र भी रेड जोन में आ गया। यहां का एक्यूआई 313 रहा। रामगंगा नदी के पास का क्षेत्र रोजगार कार्यालय का वायु गुणवत्ता सूचकांक 309 दर्ज किया गया। सिर्फ ट्रांसपोर्ट नगर का एक्यूआई 296 ही ऑरेंज जोन में आया।

हवा की गति धीमी और मौसम ठंडा होने की वजह से वातावरण में प्रदूषित कणों का ठहराव हो गया है। जैसे ही हवा की गति तेज होगी वातावरण में महीन कणों का बिखराव हो जाएगा और वायु प्रदूषण के स्तर में गिरावट आएगी। -डीके गुप्ता, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड

प्रमुख शहरों का एक्यूआई (AQI)

क्रम

शहर

एक्यूआई

1

गजरौला

325

2

पानीपत

310

3

मुरादाबाद

309

4

मुजफ्फरनगर

306

5

दिल्ली

240

6

मोदीनगर

232

7

वाराणसी

227

8

नोएडा

223

9

रायबरेली

220

10

लखनऊ

209

11

फतेहपुर सीकरी

209

12

बागपत

208

13

गाजियाबाद

204

14

मेरठ

186

15

बुलंदशहर

170

16

बरेली

102

विज्ञापन

मेडिसिन वार्ड में चेक की ऑक्सीजन की स्थिति, भर्ती हुए 55 मरीज
वातावरण में बढ़ रहे प्रदूषण को देखते हुए जिला अस्पताल में भी अधिकारी अलर्ट हैं। सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल ने रविवार को इमरजेंसी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मेडिसिन वार्ड में ऑक्सीजन पाइप सक्रिय हैं। उनको चेक कर लिया है।

इसके अलावा ऑक्सीजन प्लांट भी चल रहा है। आईसीयू में छह बेड के अलावा रिजर्व में दस बेड की व्यवस्था है। शनिवार को इमरजेंसी में 55 मरीज भर्ती हुए, जिसमें छह मरीज सीओपीडी से संबंधित हैं। इनको सांस फूलने आदि की परेशानी हो रही थी।

उन्होंने कहा कि बढ़ती ठंड को देखते हुए सभी मरीजों के पास कंबल उपलब्ध करवा दिए हैं। रैन बसेरा को साफ करवा दिया है। उन्होंने कहा कि जिन मरीजों को अस्थमा, ब्रोंकाइटिस आदि सांस की परेशानी है, वह सुबह-शाम और दिन में धुंध के समय घर से बाहर न निकलें। यदि बहुत ज्यादा जरूरी हो तो मास्क पहनकर ही बाहर निकलें। जुकाम होने पर भाप लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें