फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में बच्चों की मस्ती कहीं पड़ न जाए भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शनिवार को झमाझम बारिश में बच्चों ने जमकर मस्ती की। बच्चे घरों की छतों पर बारिश में भीगते नजर आए। बच्चों की मस्ती उनकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। भीगने से बच्चों के मौसमी वायरल का खतरा बढ़ गया है। बुखार, सर्दी और जुकाम होने से बच्चों की इम्यूनिटी कमजोर होगी और कोरोना की चपेट में आने की आशंका बनी रहेगी। चिकित्सकों का कहना है कि इस मौसम में बच्चे ही बल्कि सभी को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। भीगने से बुखार और गले में दर्द होने पर अधिकतर मरीज खुद को कोरोना आशंकित मानकर मानसिक तनाव का शिकार होंगे। इसलिए बारिश में भीगने से बचने की कोशिश करें।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. राजेंद्र कुमार के मुताबिक ओपीडी में प्रतिदिन साढ़े तीन सौ से चार सौ मरीज पहुंच रहे हैं। 70 फीसदी मरीजों में बुखार, खांसी, गले में दर्द और डायरिया की शिकायत है। मौसमी बदलाव से अधिकतर लोग वायरल की चपेट में आ रहे हैं। इनमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी उम्र के लोग शामिल हैं। डा. राजेंद्र बताते हैं, रोग प्रतिरोधक क्षमता शरीर के लिए रक्षा कवच का काम करती है। वायरल की चपेट में आते ही रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं में खतरा अधिक होता है। कमजोर इम्यूनिट वालों को ही कोरोना भी अपने चपेट में ले रहा है। इसलिए बारिश में बच्चों और खुद को भीगने से बचाना जरूरी है।
कोविड अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक एवं बाल रोग विशेषज्ञ डा. संजीव बेलवाल बताते हैं बारिश में भीगने से बच्चों में बुखार और जुकाम आम बात है। लेकिन इसकी अनदेखी से निमोनिया हो जाता है। कोरोनाकाल में निमोनिया जानलेवा साबित हो रहा है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एवं बाल रोग विशेषज्ञ डा. दीपक वर्मा बताते हैं, बारिश का मौसम कोरोना की दृष्टि से बेहद संवेदनशील है। इसमें हर किसी को खुद की लापरवाही से बीमार पड़ने और डिहाईड्रेशन से बचाने की जरूरत है। डिहाइड्रेशन ब शरीर में पानी की कमी होने से संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। वायरल से इम्यूनिटी कमजोर होने पर कोरोना की आशंका कई गुना बढ़ जाती है। वैसे भी बारिश में कोरोना का फैलाव अधिक होने की आशंका है। इसलिए खुद को और परिवार को मौसमी संक्रामक बीमारियों से सुरक्षित रखने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें