फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों से आगे नहीं निकल पाए फ्रंटलाइन वर्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना वायरस से खुद को सुरक्षित करने में फ्रंटलाइन वर्कर स्वास्थ्य कर्मियों से आगे नहीं निकल पाए। सोमवार को 47 फीसदी ही छूटे फ्रंटलाइन वर्कर कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाने पहुंचे। अभी तक हुए जिले में टीकाकरण में 83.62 फीसदी स्वास्थ्य कर्मियों और 74.41 फीसदी फ्रंटलाइन वर्करों ने टीका लगवाया है।
विज्ञापन

सोमवार को फ्रंटलाइन वर्करों को टीका लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण के सबसे अधिक 51 सत्र आयोजित किए थे। इन सत्रों में छिूटे 6915 फ्रंटलाइन वर्करों को टीका लगाने का लक्ष्य था। लेकिन फ्रंटलाइन वर्करों ने टीकाकरण में रुचि कम ही दिखाई। 50 फीसदी से कम फ्रंटलाइन वर्कर टीका लगवाने केंद्रों पर पहुंचे। 3247 फ्रंटलाइन वर्कर ही टीका लगवाने आगे आए। जिले में अभी तक हुए टीकाकरण में लक्ष्य के सापेक्ष 74.41 प्रतिशत फ्रंटलाइन वर्करों को ही टीका लग सका है। टीकाकरण की तुलना में स्वास्थ्य कर्मी फ्रंटलाइन वर्करों से आगे हैं। लक्ष्य के सापेक्ष 83.62 फीसदी स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण हो चुका है।
- छूटे फ्रंटलाइन वर्करों के लिए टीकाकरण के 51 सत्र आयोजित किए गए थे। लेकिन टीकाकरण का प्रतिशत कम ही रहा। 47 प्रतिशत फ्रंटलाइन वर्कर ही टीका लगवाने केंद्रों पर पहुंचे। जो उम्मीद से काफी कम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डा. एमसी गर्ग, सीएमओ
स्वास्थ्यों की स्थिति
- 18620 स्वास्थ्य कर्मियों कोे टीका लगाने का था लक्ष्य
- 15571 स्वास्थ्य कर्मियों ने ही लगवाया टीका
- 83.62 प्रतिशत टीकाकरण
फ्रंटलाइन वर्करों की स्थिति
- 15616 फ्रंटलाइन वर्करों को टीका लगाने का था लक्ष्य
- 11620 फ्रंटलाइन वर्करों ने ही लगवाया टीका
- 74.41 प्रतिशत टीकाकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें