फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास बहू आपस में झगड़ती रहीं, व्यापारी ने पांचवीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दी

विज्ञापन
सुपर टेक रहने वाले मृतक सचिन जैन। - फोटो : CITY
विज्ञापन
पाकबडा थानाक्षेत्र में नया मुरादाबाद स्थित सुपरटेक अपार्टमेंट सोसाइटी में क्राकरी कारोबारी ने पांचवीं मंजिल से कूद गए। उसे गंभीर हालत में दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान कारोबारी की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि जिस समय कारोबारी ने छलांग लगाई, उसी समय उनकी मां और पत्नी दोनों में आपस में झगड़ा हो रहा था।
विज्ञापन

नया मुरादाबाद स्थित सुपरटेक अपार्टमेंट के ए- 606 नंबर फ्लैट में सचिन जैन (37) अपनी पत्नी, बेटे और मां के साथ तीन साल से रह रहे थे। पहले वह लाकड़ी फाजलपुर स्थित एक पीतल फर्म में नौकरी करते थे, लेकिन अभी हाल ही में उन्होंने सुपरटेक के बाहर स्थित दुकानों में क्राकरी का कारोबार शुरू किया था। सोमवार सुबह सचिन अपने फ्लैट में अपनी पत्नी, मां और बेटे के साथ मौजूद थे। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे अचानक सचिन अपने फ्लैट से बाहर निकाले और सीढ़ी से उतरकर पांचवीं मंजिल पर आ गए। इसके बाद वह सीढ़ियों के पास खुली ग्रिल के पास आ गए और उस पर चढ़ कर नीचे छलांग लगा दी। उनकी एक चप्पल ग्रिल में ही फंसी रह गई। उनके गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंच गये, लेकिन उसके सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं और दूर तक खून ही खून फैल गया। उसकी पत्नी भी दौड़कर नीचे पहुंची। कालोनी के लोग उसे लेकर आनन फानन में दिल्ली रोड स्थित सांई अस्पताल ले गए। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर थाना प्रभारी रजनी द्विवेदी फोर्स के साथ मौके पर आ गईं। उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी। इसके पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया था। थाना प्रभारी रजनी द्विवेदी ने बताया ने बताया कि घरेलू कलह में आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है। प्राथमिक जांच में सामने आया है जिस समय यह घटना हुई उस समय भी घर में विवाद चल रहा था और सचिन की पत्नी तथा उनकी मां के बीच बहस चल रही थी। इसी दौरान सचिन ने यह घातक कदम उठा लिया।
उठो सचिन उठो और बेसुध हो गई कारोबारी की पत्नी
पाकबड़ा। सुपरटेक अपार्टमेंट में सचिन जैन के गिरने की आवाज सुनकर सभी लोग दंग रहे गए। सामने गेट पर ही गार्ड खड़े थे। गार्ड के पहुंचने से पहले उनकी पत्नी पहुंच चुकी थी। वह पति को उठाने का प्रयास करने लगी और रो रो कर बोल रही थी उठो सचिन उठो। उसकी चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग भी वहां आ गये और कारोबारी को गाड़ी में डाल कर अस्पताल ले गए। आसपास के लोगों ने बताया की सचिन एक मिलनसार व्यक्ति थे वह सभी से हंसते और बोलते थे। अभी उन्होंने कुछ दिन पहले ही नौकरी छोड़ कर अपना काम शुरू किया था।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में होगा आत्महत्या के कारणों का खुलासा
पाकबड़ा। सचिन जैन ने आत्महत्या की थी या उसके साथ कुछ और हुआ है। इसका खुलासा तो पुलिस की जांच में हो पाएगा, लेकिन उसकी मौत को सभी लोग आत्महत्या मान रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उन्होंने सचिन जैन को गिरते हुए देखा था। सचिन जैन छठवीं मंजिल पर फ्लैट में रहते थे फिर उसे एक मंजिल सीढ़ी से उतरकर आने के पीछे उसका क्या मकसद था। यह तो वहीं लोग बता पाएंगे जो लोग फ्लैट में उसके साथ मौजूद थे। सूत्रों ने बताया की उसके घर पर कई दिनों से मेहमानों का आना जाना जारी था।
सुपर टेक में नही हैं सुरक्षा के उपाय
पाकबड़ा। सुपरटेक कालोनी बहुमंजिला इमारत है। फिर भी इसमें सुरक्षा के उपायों को पूरा नहीं किया गया है। सीढ़ियों के पास ग्रिल को खुला रखा गया है। यदि यह स्थान बंद हहोता तो शायद सचिन जैन को कूदने को स्थान नहीं मिल पाता। यहां सभी बहुमंजिला इमारतों में सीढ़ियों के पास के स्थान को बिना जाल के रखा गया है। कालोनी वासियों ने इस सभी स्थानों पर जाल लगाकर इसको बंद करने की मांग की है। सुपरटेक मैनेजर संजीव मिश्रा बताया कि अभी मेंटीनेंस चार्ज कम है। इसको एक मार्च से बढ़ा कर सभी सुरक्षा मानकों को पूरा किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें