फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सिपाही से लेकर आईपीएस अफसर तक साइबर में होंगे विशेषज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। डीजी ट्रेनिंग तिलोत्तमा वर्मा ने कहा कि अपराध की प्रवृत्ति बदल गई है। उसी से निपटने के लिए पुलिस बल को तैयार किया जा रहा है। तेजी से साइबर अपराध बढ़ रहा है तो सिपाही से लेकर आईपीएस अफसर तक साइबर विशेषज्ञ तैयार किए जा रहे हैं। ट्रेनिंग सेंटरों में साइबर लैब और फोरेंसिक लैब का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन

यूपी पुलिस में 60 हजार से ज्यादा पदों पर सिपाही भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब इन सिपाहियों की ट्रेनिंग शुरू की जाएगी। 16 जून से चयनित अभ्यर्थी अपने अपने जिले में आमद कराएंगे। इसके बाद 22 जुलाई से ट्रेनिंग शुरू की जाएगी। डीजी ट्रेनिंग ने बताया कि उत्तर प्रदेश के 112 ट्रेनिंग सेंटर पर ट्रेनिंग की जाएगी। ट्रेनिंग सेंटरों की क्षमता बढ़ाई गई है। रिक्रूट्स के रहने, खाने, बैरकों की पर्याप्त व्यवस्था कर ली गई है। इसके लिए ट्रेनर तैयार किए गए हैं। सिपाहियों को दरोगा और इंस्पेक्टर की तरह ही ट्रेनिंग दी जाएगी।

00
कुंभ से लेकर सीमा तक डिप्टी एसपी को दिया गया प्रशिक्षण
मुरादाबाद। पुलिस अकादमी के एडीजी राजीव सभरवाल ने बताया कि इन 34 डिप्टी एसपी को कुंभ में ले जाकर भीड़ नियंत्रण करने का प्रशिक्षण भी दिया गया है। इसके अलावा मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान सीमा पर ले जाकर इन्हें यह यह भी सिखाया गया है कि कैसे दूसरे प्रदेश की पुलिस के साथ मिलकर काम किया जाता है। इसके अलावा सीआरपीएफ कैंप में आतंकी घटनाओं से निपटने का गुर भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें