फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहेली के भाई ने युवती से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने अपनी सहेली के भाई पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी उसे देहरादून ले गया और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थनापत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने थाना पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

कटघर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने अपने प्रार्थनापत्र में बताया कि गांव में ही रहने वाली दो सगी बहन उसकी सहेली हैं। वह अपनी सहेलियों के घर जाती थी। इसी दौरान सहेली के भाई से उसके प्रेम संबंध हो गए। आरोप है कि प्रेमी के माता-पिता ने उससे कहा कि वह अपने घर से जेवर और नकदी लेकर आ जाए। इसके बाद देहरादून ले जाकर उसकी शादी अपने बेटे से करा देंगे।
पीड़िता ने बताया कि वह 5 मार्च को अपने घर से 55 हजार रुपये और सोने चांदी के जेवर लेकर आ गई थी। इसके बाद प्रेमी उसे लेकर देहरादून चला गया। वहां शादी का झांसा देकर प्रेमी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। एक माह बाद आरोपी युवक युवती को वापस घर ले आया। यहां आकर भी उसके साथ दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई थी। इसके बाद आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया। पीड़िता की व्यथा सुन एसएसपी ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें