ऐसे ले सकते हैं सुविधा का लाभ
जिन 35 स्थानों पर स्मार्ट सिटी की ओर से फ्री वाईफाई की सुविधा दी गई है, वहां 150 मी. की दूरी तक मोबाइल उपभोक्ता अपने फोन में रोजाना आधे घंटे तक फ्री इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए अपने मोबाइल में वाईफाई ऑप्शन में जाना होगा। वहां पर एमएससीएल (MSCL) का नेटवर्क मिलेगा।
इस पर क्लिक करने के बाद स्वत: एक लिंक प्राप्त हो जाएगा। इस लिंक पर क्लिक करके उपभोक्ता को अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद एक ओटीपी आएगा। ओटीपी डालने के बाद आधे घंटे तक फ्री इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इन स्थानों पर मुफ्त वाईफाई
अकबर किला तिराहा, अमरोहा गेट, आजाद नगर पार्क, सर्किट हाउस गेट, कमिश्नरी चौराहा, जिला अस्पताल, राजकीय इंटर कॉलेज, जीआईसी चौराहा, इंपीरियल तिराहा, जामा मस्जिद चौराहा, कचहरी गेट, कांशीराम पार्क, केजीके डिग्री कॉलेज, लालबाग पुलिस चौकी, मंडी चौक, मानसरोवर पार्क, एमडीए पार्क, एमएचएससी पीतलनगरी, नवीन नगर मार्केट, पार्श्वनाथ प्लाजा, पीतलनगरी बस स्टैंड, पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (बुद्धि विहार), आरएन इंटर कॉलेज, रामलीला ग्राउंड, रोडवेज हरपाल नगर, साईं मंदिर, सोनकपुर स्टेडियम, ट्रैफिक ऑफिस, विवेकानंद अस्पताल और विल्सोनिया डिग्री कॉलेज में मुफ्त वाईफाई की सुविधा है। हालांकि, कई जगहों पर स्पीड बेहद धीमी होने के चलते लोग इस सुविधा का लाभ नहीं पा रहे हैं। साथ ही डीआईजी ऑफिस, हिंदू कॉलेज, कांशीराम गेट, सेल्स टैक्स ऑफिस और टॉउन हॉल में प्रदान की गई यह सुविधा फिलहाल मेंटेनेंस कार्य के चलते ठप है।
युवा इस सुविधा का खूब इस्तेमाल कर रहे हैं। अन्य लोगों को भी जागरूक किया जाएगा। जहां इंटरनेट स्पीड कम है, वहां सुधार के लिए एजेंसी से कहा गया है। यह सुविधा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए मुफीद है, जो मुफ्त में पढ़ाई से संबंधित फाइलें डाउनलोड कर सकते हैं। - एके मित्तल, मुख्य अभियंता, स्मार्ट सिटी