फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठग ने खुद को आर्मी जवान बताकर ओएलएक्स के जरिये ठगे 25 हजार रूपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। साइबर ठग नए नए तरीके से लोगों से ठगी कर रहे हैं। अब साइबर ठग ने ओएलएक्स पर बाइक बेचने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने 25 हजार रुपये ठग लिए। ठग ने खुद को आर्मी जवान बताकर पीड़ित को झांसे में लिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ठगी का शिकार हुए ब्रजराम सिंह मूंढापांडे के लालपुर तितरी गांव निवासी है। वह मझोला थानाक्षेत्र के मिलन विहार में रहकर निजी कंपनी में नौकरी करता है। ब्रजराम ने पुलिस को बताया कि उसने ओएलएक्स पर एक बाइक देखी थी। जिस पर दिए गए नंबर पर कॉल की तो सामने वाले ने खुद को आर्मी जवान बताया। कहा कि वह छजलैट थानाक्षेत्र का निवासी है। उसने अपना फोटो, आईडी और आधार कार्ड के साथ ही अपनी बाइक की फोटो व्हाट्सएप पर ब्रजराम के पास भेज दिए। दोनों के बीच फोन पर बातचीत हुई तो बीस हजार रुपये में सौदा तय हो गया। इसके बाद आरोपी ने कहा कि बाइक कोरियर से भेजी जाएगी। 5150 रुपये का पेमेंट करना होगा। ब्रजराम ने 5150 रुपये दे दिए।
इसके बाद अगले दिन उसके पास दूसरे नंबर से कॉल आई। इस बार कॉल करने वाले ने खुद को आर्मी का पोस्टमैन बताया और कहा कि आपकी बाइक कोरियर में आ रही है 25 हजार रुपये जमा करा दीजिए। 20 हजार की बाइक के लिए 25 हजार मांगने पर ब्रजराम को कुछ शक हुआ तो उसने पहले वाले नंबर पर दोबारा कॉल किया। खुद को आर्मी जवान बताने वाले ने उससे कहा कि गलती से 25 हजार रुपये रसीद पर लिख दिया था। तुम कोरियर का चार्ज काटकर 20 हजार रुपये जमा कर दो। पांच हजार रुपये कोरियर वाला तुम्हें वापस कर देगा। इस तरह साइबर ठग ने ब्रजराम से 25 हजार रुपये अपने खाते में जमा करा लिए। इसके बाद आर्मी का पोस्टमैन बनाने वाला ब्रजराम के पास कॉल करके इंश्योरेंस के बहाने 11 हजार 250 रुपये और मांगने लगा। इस बार ब्रजराम का शक और गहरा गया। उसने रुपये देने से साफ इनकार कर दिया। इस पर सामने वाले ने बाइक देने से मना कर दिया। अब आरोपी ने अपने सभी नंबर बंद कर लिए हैं। पीड़ित ने मझोला थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है। एएसपी दीपक भूकर ने बताया कि साइबर सेल की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें