फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएलएक्स पर बाइक बेचने का झांसा देकर अस्पताल कर्मचारी से ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाले निजी अस्पताल कर्मचारी से साइबर ठग ने ओएलएक्स पर बाइक बेचने का झांसा देकर 24 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के महलकपुर निवासी योगेंद्र कुमार निजी अस्पताल में कर्मचारी है। उसने बताया कि ओएलएक्स के जरिये उसने एक बाइक खरीदी थी। उसने बताया कि ओएलएक्स पर बाइक का फोटो और मोबाइल नंबर लिखा था। योगेश ने उस नंबर पर कॉल की तो सामने वाले व्यक्ति ने बताया कि छजलैट का रहने वाला है। वह अपनी बाइक बेचना चाहता है। चौबीस हजार रुपये में बाइक का सौदा तय हुआ। तब आरोपी ने एडवांस में दो हजार रुपये की मांग की। तब योगेश ने आरोपी द्वारा बताए गए खाते में दो हजार रुपये जमा कर दिए। कुछ देर बाद आरोपी ने कहा कि वह आईडी प्रूफ व फोटो भेज दें। इसके अलावा बाकी रकम भी जमा कर दें। बाइक उनके घर ही भेज दी जाएगी। झांसे में आए युवक ने आरोपी के खाते में 22 हजार रुपये और जमा कर दिए। जब बाइक योगेश के घर नहीं पहुंची तो उसने आरोपी के नंबर पर कॉल की। आरोप है कि अब आरोपी फोन पर पीड़ित को धमका रहा और गाली गलौच करता है। थाना प्रभारी नवल मारवाह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें