फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईडी के फर्जी अधिकारी और उसके साथी को पुलिस ने भेजा जेल 

Thu, 13 Jun 2019 03:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, rampur
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

फर्जी सीआईडी अधिकारी बनकर वसूली करने के आरोप में पुलिस ने अहतेशाम और उसके साथी साजिद अली को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने उनको कोर्ट में पेश किया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया।  

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पटवाई थाना क्षेत्र के बहपुरा के प्रधान  अहतेशाम और साजिद अली  ने फोन करके चौराहे पर बुलाया था।उसके बाद दोनों लोगों ने उसको बताया कि प्रधानी के समय तुमने घोटाले किए हैं।उसकी जांच हम लोग कर रहे है। आरोपियों ने इस मामले को दबाने  के लिए दो लाख रुपये मांग रखी थी। 

उसके बाद वह लोग उससे तेल के 1500 रुपये लेकर चले गए थे। मंगलवार को दोनों आरोपियों ने उसको राधा रोड पर बुलाया जहां उसको शक होने पर उसने सिविल लाइंस पुलिस को मामले की जानकारी दी।सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।शक होने पर कार में सवार दोनों लोगों को थाने ले आई।
विज्ञापन


कार में तलाशी लेने पर पुलिस को उसमे एक नकली पिस्टल,दो वॉकी टाकी के अलावा आठ नियुक्ति पत्र भी थे। इस पर अहतेशाम का नाम लिखा था।इस पर अपराध खुफिया जासूस का लिखा पत्र छपा था।उस पत्र पर डीजीपी उत्तर प्रदेश भी लिखा हुआ था।

बाद में दोनों ने पूछताछ में बताया कि हम दोनों लोग फर्जी अधिकारी बनकर लोगों से रुपया ठग लेते हैं। उसके पुलिस ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी के अलावा कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद अहतेशाम और साजिद अली को जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें