फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध थर्माकोल की फैक्ट्री सील करके दो गाड़ी माल जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शासन की सख्ती के बाद नगर निगम की टीम को थर्माकोल और पॉलिथीन के खिलाफ छापामारी की सुध आई है। बुधवार को लाकड़ी फाजलपुर में अवैध रूप से संचालित थर्माकोल बनाने की फैक्ट्री पर टैक्स विभाग की टीम ने छापामारी की। फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर भाग निकले। यहां फैक्ट्री को सील किया गया। इसके अतिरिक्त, थर्माकोल का कच्चा माल लाते एक छोटा हाथी को भी मय सामान सील किया गया। एक पॉलिथीन लदे ट्रक को भी जब्त किया गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट से पहले सभी जिलों की समीक्षा की थी। इसमें पॉलिथीन के इस्तेमाल पर रोक नहीं लगने पर नाराजगी जाहिर की थी। प्रशासन स्तर से तेजी आने के बाद बुधवार को नगर निगम के कर निर्धारण अधिकारी राजवीर सिंह, कर अधीक्षक साहब सिंह, सुब्बान, मोहित ठाकुर समेत टीम लाकड़ी फाजलपुर के मुख्य मार्ग पर सचिन कुमार की फैक्ट्री पर पहुंची। यहां थर्माकोल बनाया जा रहा था। फैक्ट्री के आस-पास अवैध पॉलिथीन और थर्माकोल के ढेर लगे थे। परिसर से लेबर के भागने के बाद फैक्ट्री को सील किया गया। लाकड़ी फाजलपुर मार्ग पर थर्माकोल एवं पालीथिन का ट्रांसपोर्टेशन करने पर गाड़ी सहित माल को सील किया गया। इसपर जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें