फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी संस्थान के कर्मचारी के साथ आनलाइन दस हजार रूपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दिल्ली रोड स्थित एक निजी संस्थान मेें काम करने वाले एक कर्मचारी के खाते से ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह ने दस हजार रुपये उड़ा लिए। कर्मचारी ने मामले की शिकायत बैंक और पुलिस से की है।
विज्ञापन

दिल्ली रोड़ स्थित एक निजी संस्थान में नरेंद्र कुमार सिंह कर्मचारी हैं। पीएनबी बैंक में उनका खाता है। सवेरे उनके मोबाइल फोन पर मैसेज आया की उनके खाते से दस हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। मैसेज मिलते ही नरेंद्र सिंह बैंक पहुंचे और शाखा प्रबंधक को पूरे मामले से अवगत कराया। बैंक मैनेजर ने उनका खाते को बंद कर दिया और मामले की जानकारी पुलिस को दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें