फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जमीन बेचने के नाम पर साढ़े 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

जमीन बेचने के नाम पर एक व्यक्ति से साढ़े 10 हजार रुपये ठग लिए। बैनामा नहीं करने पर पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र के बुद्धि विहार निवासी राजेश कुमार ने पुलिस को बताया कि मझोला के खदाना निवासी कल्लू सिह और उसके बेटे चमन सिंह से उनकी जान पहचान थी। पिता पुत्र ने अपनी बेचने की बात कही थी। 23 जनवरी 2023 को कल्लू सिंह को 300 गज जमीन का सौदा 12 लाख रुपये में तय कर दिया था। 50 हजार रुपये एडवांस में दे दिए थे। इसके बाद पिता पुत्र ने बैंक का ऋण चुकाने के लिए दस लाख रुपये और ले लिए थे। अब तक 10 लाख 50 हजार रुपये ले लिए लेकिन जमीन का बैनामा नहीं कराया। बैनामा कराने के लिए कहा तो आरोपी कल्लू सिंह और उसके बेटे चमन ने जान से मारने की धमकी दी। मझोला थाना प्रभारी संजय कुमार पांचाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी कल्लू सिंह और उसके बेटे चमन सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और धमकी देने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें