फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azam Khan: पड़ोसी पर हमले में आज आ सकता है फैसला, जेल से लाए जाएंगे आजम खां और अब्दुल्ला

Sat, 23 Dec 2023 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

गंज थाने में जेल रोड निवासी मोहम्मद अहमद ने 2019 में सपा नेता आजम खां, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम समेत अन्य पर केस दर्ज करवाया था। इसकी सुनवाई रामपुर कोर्ट में चल रही है। 
विज्ञापन
आजम खां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा नेता आजम खां व उनके बेटे अब्दुल्ला समेत चार लोगों के खिलाफ दर्ज पड़ोसी पर जानलेवा हमले के मामले में शनिवार को फैसला आ सकता है। फैसले के समय आजम खां और अब्दुल्ला आजम भी कोर्ट में मौजूद रहेंगे। उन्हें सीतापुर और हरदाई जेल से लाया जाएगा। मामले में आजम के भाई शरीफ अहमद और भतीजे बिलाल खां भी आरोपी हैँ।

विज्ञापन


गंज थाना क्षेत्र में जेल रोड निवासी मोहम्मद अहमद ने 2019 में सपा नेता आजम खां, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम, भाई शरीफ अहमद व भतीजे बिलाल खां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें घर में घुसकर जानलेवा हमला करने, रंगदारी मांगने और आपराधिक साजिश रचने का आरोप लगाया था। आरोपियों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने विवेचना के बाद चार्जशीर्ट कोर्ट में दाखिल की गई थी। मामले में सभी आरोपी जमानत पर चल रहे हैं। केस की सुनवाई एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में चल रही है। इसमें अभियोजन और बचाव पक्ष की बहस पूरी हो चुकी है। शासकीय अधिवक्ता अमित सक्सेना ने बताया कि इस मामले में शनिवार को कोर्ट फैसला सुना सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें