फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: संयुक्त निदेशक अभियोजन के आवास में कर्मचारी की हत्या, फॉलोवर हिरासत में

Mon, 16 Dec 2019 03:58 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

मुरादाबाद संयुक्त निदेशक अभियोजन के आवास के अंदर सोमवार को चतुर्थ श्रेणी के एक कर्मचारी की हत्या कर दी गयी। वारदात को सोमवार दोपहर अंजाम दिया गया है। पुलिस के मुताबिक पिथौरागढ़ निवासी हेमंत पांडेय संयुक्त निदेशक अभियोजन के यहां कार्यरत था। वह चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। 

विज्ञापन


सोनवार दोपहर को जेडी (संयुक्त निदेशक अभियोजन) के लिए खाना लेने के लिए वह उनके आवास गया था। वहां फॉलोवर नरेश कुमार खाना बना रहा था। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि नरेश ने लोहे की रॉड से हेमंत के सिर पर हमला कर दिया। जिससे उसे गम्भीर चोट लगी। 

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जख्मी हेमंत को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है। एसपी सिटी अमित कुमार आनंद ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें