कुंदरकी। रामपुर जिले के सैफनी कस्बे से दुकान बंद करके लौट रहे एक दुकानदार को नकाबपोश चारों लोगों ने रोककर हमला कर घायल कर दिया जिसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित मुस्लिम ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि बीती 28 जून 2026 को समय करीब 8.30 बजे सैफनी से अपनी दुकान बंद करके अपने घर आ रहा था तभी रास्ते में जलालपुर मोड के पास बुलबुल की मशीन के सामने चार लोग अपने मुंह पर कपडा बांधे हुए थे, पास में दो बाइकें खडी थी जिन पर कोई न प्लेट नही थी।
इन लोगों ने उसको रोका और गाली गलौच करते हुए अपने हाथों में लिए लोहे की जंजीरों से सिर पर कई बार वार किए जिससे उसका सिर कई जगह से फट गया। उसकी चीख पुकार सुनकर साजिद और कई लोग आ गए जिन्होंने उससे बचाया।
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले सैफनी कस्बे में मदरसा वाली रोड निवासी रिजवान ने उसको जान से मरवाने की धमकी दी थी जिसकी लिखित शिकायत सैफनी थाने में की थी। मुस्लिम का आरोप है कि रिजवान ने चार लोगोंं को भेजकर उस पर हमला कराया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद