फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: तीन अलग-अलग हादसों में चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। क्षेत्र में शुक्रवार को हुई तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दंपती सहित चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

भगतपुर निवासी साजिद अली अपनी पत्नी साजिया के साथ काशीपुर जा रहे थे। अलीगंज काशीपुर मार्ग पर पदिया नंगला गांव के पास उनकी बाइक को पीछे से तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इस टक्कर से दंपती सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आरोपी बाइक चालक को लोगों ने पकड़ा, पर वह धक्का देकर भाग गया। 112 पुलिस ने घायल दंपती को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

दूसरी दुर्घटना में नगर के वार्ड तीन निवासी कामरान घायल हुए और उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, तीसरा हादसा स्योहारा मार्ग पर सुरजननगर के पास हुआ। इसमें बिजनौर निवासी अमित कुमार की बाइक में सामने से दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। 108 एंबुलेंस से अमित कुमार को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया और प्राथमिक उपचार के बाद उसे भी रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें