फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दो बाइकों की टक्कर में दो बच्चों समेत चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। स्योहारा मार्ग पर रविवार को दो बाइकों की टक्कर में दो मासूम बच्चों समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी वाहन से नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

गांव पीपली अहीर निवासी हाफिजुर रहमान अपने भाई की बाइक से पत्नी और बच्चों के साथ ठाकुरद्वारा नगर में साले के घर पर आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। गांव दारापुर मोड़ के पास अचानक पीछे से आए तेज रफ्तार बाइक सवार ने अपनी बाइक भट्टे पर जाने वाले रास्ते की ओर मोड़ दिया।
जिससे हाफिजुर की बाइक टकराकर सड़क पर गिर गई। दुर्घटना में घायल हाफिजुर रहमान, उनकी पत्नी साइन जहां, पुत्र अबु बकर (3) और पुत्री जैनव (5) को निजी वाहन से नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना के बाद दूसरी बाइक चालक मौके से फरार हो गया। हाफिजुर रहमान ने आरोपी दूसरे बाइक चालक शरीफ नगर निवासी के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें