फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिलाओं समेत तीन की कोरोना से मौत, 415 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमित दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई। तीन संक्रमितों ने टीएमयू और एक ने निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं रेलवे अस्पताल के सीएमएस समेत 415 लोग संक्रमित पाए गए। संक्रमितों में डिप्टी गंज और आदर्श कालोनी के एक-एक परिवार के पांच-पांच सदस्य शामिल हैं।
विज्ञापन

मंडी समिति की रहने वाली 70 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला, मुगलपुरा निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति और दीनदयाल नगर निवासी 79 वर्षीय बुजुर्ग को टीएमयू में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई। इसके अलावा निजी अस्पताल में भर्ती रामपुर निवासी सत्तर वर्षीय महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं मंगलवार को लैब से आई रिपोर्ट में 415 नए संक्रमित मिले हैं। संक्रमित में रेलवे अस्पताल के सीएमएस डा. जगदीश चंद्र और तीन निजी डाक्टर शामिल हैं। आई आफिस का सिपाही भी संक्रमित पाया गया है। इसके अलावा डिप्टी गंज और आदर्श कालोनी के रहने वाले एक ही परिवार के पांच-पांच सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं नौवीं पीएचसी में 15 और कुंदरकी में 12 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 7399 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें