फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कुंदरकी में सरेराह छात्राओं से छेड़खानी व फायरिंग, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर नानपुर की पुलिया के पास नर्सिंग कोर्स कर रहीं दो छात्राओं के साथ छेड़खानी कर फायरिंग करने की घटना सामने आई है। पुलिस ने केस दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

भगतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक ग्रामीण ने कुंदरकी थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि उसकी बेटी अपने दो भाइयों और पड़ोसी युवती के साथ मुरादाबाद की एक काॅलोनी में स्थित अपने निजी आवास में रहकर नर्सिंग और स्कूल की पढ़ाई करते हैं। आठ सितंबर को यह चारों चंदौसी में अपनी नानी के यहांं गणेश चौथ का मेला देखने गए थे। गलती से यह चारों अपनी बाइक व स्कूटी से नानपुर पुल से बरेली हाईवे पर चले गए जहां हाईवे पर चढ़ते ही किनारे खड़े चार युवकों ने उनको रोक लिया और बाइक की चाबी भी निकाल कर नीचे फेंक दी। आरोप है कि इन युवकों ने दोनों छात्राओं से छेड़खानी की जिसका विरोध करने पर इन लोगों ने तमंचा निकाल कर फायर कर दिया। वह बाल-बाल बच गए। बाद में चाराें आरोपी धमकी देते हुए वहां से भाग गए। इंस्पेक्टर वीरेंद्र तोमर ने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के ही ग्राम हुसैनपुर हमीर निवासी आरोपी विपिन, विकास और विक्की और गाम छिरावली निवासी पवन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी विक्की के कब्जे से तमंचा बरामद हुआ। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने चारों आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया।

सुरक्षित नहीं है हाईवे पर सफर
कुंदरकी। चंदौसी से गणेश मेला देखकर अपने भाइयों के साथ बाइक व स्कूटी से लौट रहे दो छात्राओं के साथ मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर छेड़खानी और विरोध पर फायरिंग की घटना से कुंदरकी में पुलिस की कार्यशैली पर सवार खड़े कर रही है। जागरूक लोगों का कहना था कि हाईवे पर रात में पुलिस की अधिक चौकसी रहती थी, यहां तक पिकेट भी लगती थी लेकिन पुलिस सक्रिय नहीं दिखाई दे रही। इससे पहले भी हाईवे पर कई घटनाएं सामने आ चुकी है लेकिन कार्रवाई नहीं होने की वजह से दबा दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें