पाकबड़ा के बारीपुर गांव में गोकशी की घटना को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। गांव में दो दिन पहले पशुओं के अवशेष मिले थे।
चार दिन पहले बारीपुर गांव के जंगल में गोकशी की घटना को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर औजार भी बरामद किए हैं। सोमवार शाम पुलिस ने चारों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
पाकबड़ा थाना क्षेत्र के वारीपुर गांव में शुक्रवार की सुबह पशुओं के अवशेष मिले थे। इसको लेकर हिंदू संगठन और पुलिस में नोकझोंक हुई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी थी।
पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने इस मामले में सोमवार को पाकबड़ा थाना क्षेत्र के मोहल्ला छिपीवाला निवासी आसिफ, पाकबड़ा के बारीपुर निवासी आकाश, पाकबड़ा के मौढा निवासी बेगराम और अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र वाजिदपुर निवासी संजीव को पकड़ लिया।
विज्ञापन
आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया की हम लोग लावारिस घूमने वाले पशुओं को पकड़ कर आकाश के घर पर बांध देते थे। रात होते ही हम पशुओं को जंगल में ले जाते थे।
यहां जुनैद और आमिर निवासी पायंती कलां थाना डिडौली जनपद अमरोहा, आशिक निवासी मंसूरपुर थाना असमोली जनपद संभल, भूरा उर्फ पाशा उर्फ सुहेल निवासी करूला गली नंबर 8 थाना कटघर पशुओं को काट देते थे और मांस टेंपो में डालकर अलग अलग जगह सप्लाई कर देते थे।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से एक तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस, 2 हजार 9 सौ की नकदी और गोकशी के करने के उपकरण बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि चार फरार आरोपियों कि तलाश की जा रही है।