फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी दफ्तर और कोरोना सेल बंद, पचास पुलिस कर्मी क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जनपद के एक दरोगा और पांच पुलिस कर्मियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। शुक्रवार से पुलिस दफ्तर और कोरोना सेल और फोटो चालान दफ्तर दो दिन के लिए बंद कर दिए गए। सभी दफ्तरों को सैनिटाइज करवाया गया। इसके अलावा पुलिस लाइन की बैरकों को भी सैनिटाइज किया गया। पचास पुलिस कर्मियों को एमआईटी में क्वारंटीन किया गया है। जबकि एसपी यातायात सतीश चंद्र भी होम क्वारंटीन रहेंगे।
विज्ञापन

दरोगा और छह सिपाही कोरोना पाजिटिव आ चुके हैं। दरोगा नारी उत्थान केंद्र तो सिपाही एसओपी कार्यालय में तैनात हैं। जबकि एक सिपाही कोरोना सेल में तैनात है। पुलिस लाइन स्थित बैरक में शुक्रवार सुबह ही पुलिस ऑफिस को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया। मुख्य गेट पर नोटिस लगाकर इसकी जानकारी फरियादियों को दी गई। कोरोना सेल, फोटो चालान दफ्तर, पुलिस लाइन की तीन बैरकों को भी सैनीटाइज कराया गया। वहीं दूसरी ओर कोरोना पाजिटिव पुलिस कर्मियों के संपर्क में आए दो इंस्पेक्टर, पांच उन निरीक्षक, आठ मुख्य आरक्षी, 23 आरक्षी और दो फालोवर को एमआईटी कॉलेज में क्वारंटीन किया गया है। एसपी ट्रैफिक सतीश चंद्र कोरोना सेल के प्रभारी हैं। एसपी यातायात छह दिन के लिए होम क्वारंटीन रहेंगे। एएसपी दीपक भूकर ने बताया कोरोना पॉजिटिव पुलिस कर्मियों के संपर्क में आने वाले पुलिस कर्मियों की सैंपलिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें