फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम पर निकले बिजली मैकेनिक की लाश मिली

Wed, 27 Jan 2016 07:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
घर से काम पर निकले बिजली मैकेनिक की लाश बाग में मिलने से सनसनी फैल गई। उसके शव पर बिजली के तार चिपकने का निशान मिला है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। हालांकि पुलिस अपने स्तर से घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन



मो. इस्माइल (22) पुत्र मो. अली निवासी अहमदपुर थाना मूढापांडे सोमवार को सुबह घर से मुरादाबाद जाने के लिए निकला था। इस्माइल मुरादाबाद में बिजली मैकेनिक का काम करता है। शाम को सरकड़ा खास के बाग में इस्माइल का शव मिला। उसके हाथ पर चोट का निशाना था। जिससे ऐसा लगा रहा था कि वह उसके हाथ बिजली से चिपक हो।


उसकी नाक से खून भी निकल रहा था। सूचना पाकर परिजन और पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए पंचनामा भर रही थी, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। परिजनाें का कहना था कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें