फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: नियमित उपस्थिति के साथ छात्राओं में जगा रहीं आत्मसुरक्षा का भाव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों की यह शिक्षिकाएं सिर्फ स्कूल में बच्चों का दाखिला ही नहीं लेती हैं, बल्कि उनकी नियमित उपस्थिति बनी रहे यह भी सुनिश्चित करती हैं। छात्राओं में आत्मसुरक्षा का भाव पैदा करने के साथ वह उन्हें उच्च शिक्षा के लिए भी प्रयासरत रहती हैं। शिक्षिकाओं का कहना है कि जो मेहनत कक्षा आठ तक बच्चों को पढ़ाने में करते हैं, वह तभी सफल है जब छात्राएं कम से कम स्नातक तक अपनी पढ़ाई पूरी करें।
विज्ञापन


छात्राओं के लिए अभिभावकों की भी काउंसिलिंग
कंपोजिट स्कूल चौहरा रसूलपुर छजलैट की सहायक अध्यापक करुन चौहान और जूनियर हाईस्कूल मोरा मिलक की प्रभारी प्रधानाध्यापक रितु त्यागी ने छात्राओं की शिक्षा और सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उन्होंने अभिभावकों की काउंसिलिंग और बच्चों में आत्मविश्वास जगाने पर जोर दिया। करुन चौहान ने वर्ष 2016 में स्कूल जॉइन किया था, तब अभिभावक छात्राओं को पढ़ने नहीं भेजते थे। उन्होंने घर-घर जाकर अभिभावकों की काउंसिलिंग की। पढ़ाई में प्रोजेक्ट और टीएलएम आधारित शिक्षण पर जोर दिया। आईसीटी लैब और स्मार्ट क्लास से बच्चों की गणित-विज्ञान में दिलचस्पी बढ़ाई। उनके विद्यालय में अब लगभग 335 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।

अपनी सुरक्षा के लिए छात्राओं में पैदा किया आत्मविश्वास
रितु त्यागी को पांच वर्ष पहले जूनियर हाईस्कूल मोरा मिलक की जिम्मेदारी मिली थी, तब 72 बच्चे थे। उन्होंने आसपास के गांव की छात्राओं में आत्मविश्वास जगाया और उनके लिए सुरक्षित रास्ते सुनिश्चित किए। अब उनके विद्यालय में 146 छात्रसंख्या है। मीना मंच से जुड़कर वे छात्राओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बना रही हैं। वे कक्षा आठ के बाद कक्षा नौ में दाखिला सुनिश्चित करने के लिए आर्थिक मदद भी करती हैं। स्टेट रिसोर्स पर्सन के रूप में वे मिशन निपुण भारत के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित करवाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें