फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंजू हत्याकांड में चौथा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र के गांगन वाली मैनाठेर के मंजू हत्याकांड में फरार चल रहे चौथे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार सुबह उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस मामले में महिला के पति समेत चार आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन

मझोला के गांगन वाली मैनाठेर निवासी जितेंद्र उर्फ नन्हें ने सोमवार देर रात पुलिस को सूचना दी थी कि पांच बदमाश उसके घर में घुस गए और उन्होंने तमंचे के बल पर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उसकी पत्नी मंजू की हत्या भी कर दी थी। मायके वालों ने जितेंद्र की कहानी पर सवाल उठाते हुए दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेेकर उससे पूछताछ की थी। तब आरोपी ने कबूला था कि उसने साथी शावेज निवासी करूला अखबार फैक्टरी गली नंबर बारह थाना मझोला, अरविंद निवासी पीतल नगरी थाना कटघर और टिंकू निवासी पीतल नगरी थाना मझोला के साथ मिलकर अपनी पत्नी की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने जितेंद्र, शावेज व अरविंद को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया था। जिसमें आरोपी ने कबूला था कि उसे शक था कि उसकी पत्नी के किसी अन्य युवक से संबंध हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया था। जबकि चौथा आरोपी टिंकू फरार चल रहा था है। शुक्रवार सुबह आरोपी टिंकू को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें