फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के पूर्व शिक्षा मंत्री और रामपुर के पूर्व सांसद डॉ. नैपाल सिंह का हुआ निधन

Fri, 22 May 2020 04:43 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
डॉ. नैपाल सिंह का पार्थिव शरीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

प्रदेश के पूर्व माध्यमिक शिक्षा मंत्री और रामपुर के पूर्व सांसद डॉ. नैपाल सिंह नहीं रहे। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे जिगर कॉलोनी स्थित आवास पर ह्र्दयगति रुकने से उनकी मौत हो गई। उन्हें एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। लेकिन देखते ही डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


डॉ. नैपाल सिंह मुरादाबाद-बरेली शिक्षक निर्वाचन खण्ड के पांच बार एमएलसी, दो बार प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री, एक बार रामपुर से सांसद, एक बार महानगर संघ चालक और एक बार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष रहे थे। उनकी मौत की खबर का पता चलते ही उनके आवास पर उनके अंतिम दर्शन करने के लिए भाजपा नेताओं का तांता लग गया। 

विज्ञापन

कल सुबह 10 बजे मोक्षधाम में की जाएगी अंत्येष्टि

डॉ. नैपाल सिंह - फोटो : amar ujala
डॉ. नैपाल सिंह अलीगढ़ में अतरौली के पास चंदोला गांव के रहने वाले थे। परिवार में पत्नी, तीन बेटियां और दो बेटे हैं। एक बेटा इंजीनियर है और दूसरा राजनीति में है जो भाजपा का जिला मंत्री रहा चुका है। डॉ. नैपाल सिंह का कल सुबह 10 बजे मोक्षधाम में अंत्येष्टि की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें