फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: एएमयू में पूर्व विधायक मोहम्मद उल्लाह के दामाद हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। मुरादाबाद जिले की ठाकुरद्वारा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे मोहम्मद उल्ला चौधरी के दामाद एएमयू के एबीके बॉयज स्कूल के कंप्यूटर शिक्षक रॉव दानिश अली (45) की बुधवार देर शाम एएमयू परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। स्कूटी सवार नकाबपोश दो शूटरों ने इस वारदात को उस समय अंजाम दिया, जब वह लाइब्रेरी कैंटीन परिसर में दो साथियों संग टहल रहे थे। खबर पर एएमयू इंतजामिया सहित आला पुलिस अधिकारी भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। देर रात तक घटना का कारण स्पष्ट नहीं था। घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक और उनके परिजन अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

सीओ तृृतीय सर्वम सिंह के अनुसार घटनाक्रम देर शाम 8:45 बजे का है। मूल रूप से डिबाई क्षेत्र के रहने वाले रॉव दानिश अली का परिवार कई दशक से अमीर निशा मक्खन वाली कोठी के पास रहता है। उनके पिता एएमयू में कर्मचारी रहे हैं, जबकि मां शिक्षिका रही हैं। एएमयू में ही पढ़ाई के बाद खुद रॉव दानिश अली को भी एबीके बॉयज स्कूल में कंप्यूटर शिक्षक का जॉब मिल गया। उनके ससुर मोहम्मद उल्लाह चौधरी मुरादाबाद की ठाकुरद्वारा विभान सभा क्षेत्र से कांठ के टिकट पर विधायक रहे है। रोजाना की तरह शाम को वे एएमयू की लाइब्रेरी कैंटीन परिसर में टहलने गए थे। दो अन्य साथी भी थे। तभी स्कूटी सवार दो नकाबपोश वहां पहुंचे और उनके पीछे से कनपटी के सहारे पिस्टल से गोली मार दी। इस बीच घटनास्थल पर तीन फायर होना बताया गया है। इसके बाद हमलावर भाग गए। फायर की आवाज पर साथी घबरा गए। एएमयू सुरक्षाकर्मी पहुंच गए। आनन फानन घायल दानिश को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां कुछ देर के उपचार के बाद मृत घोषित कर दिया। उनके भाई भी एएमयू इंजीनियरिंग विभाग में शिक्षक हैं। इस खबर पर एसएसपी सहित पूरा अमला व एएमयू इंतजामिया के अधिकारी मेडिकल पहुंच गए। घटनास्थल पर टीम लगाकर जानकारी जुटाई जा रही है। पूर्व विधायक के बेटे सैफुल्ला चौधरी ने बताया कि उनके सबसे छोटे बहनोई के साथ घटना हुई है। हम लोग अलीगढ़ जा रहे हैं।
-

-एएमयू परिसर में शिक्षक की गोली मारकर हत्या की गई है। फिलहाल कारण स्पष्ट नहीं है। परिवार से बात की जा रही है। घटनास्थल पर सीसीटीवी देखे जा रहे हैं।-मृगांक शेखर पाठक, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें