फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा पीढ़ी को देश के शहीदों से परिचित कराना चाहिए : धवल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्मृतिशेष अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती की पूर्व संध्या पर राजकीय संप्रेक्षण ग्रह (किशोर) मुरादाबाद में काव्यांजलि कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकीय संप्रेक्षण ग्रह(किशोर) अधीक्षक मुकेश चौधरी ने की।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या एवं ज्ञान की अधिष्ठात्री मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। सरस्वती वंदना पूजा राणा ने प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि समाज सेवी धवल दीक्षित ने कहा कि युवा पीढ़ी को देश की महान विभूतियों एवं शहीदों से परिचित कराना चाहिए। उन्हें मालूम होना चाहिए कि यह आजादी किस प्रकार से अपना सर्वस्व लुटाकर हमारे वीर शहीद ने हमें दी है। हमें जीवन में हमेशा अपनी महान विभूतियों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। अधीक्षक मुकेश चौधरी ने कहा कि ऐसे आयोजन किशोर को देश के महान व्यक्तित्व से परिचय कराने व उनके विकास के लिए बहुत ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि राजकीय संप्रेक्षण ग्रह (किशोर) मुरादाबाद में किशोर के सर्वांगीण विकास के लिए आयोजित किए जाते रहते हैं। विशिष्ट अतिथि कवि अतुल शर्मा रहे। कार्यक्रम का संचालन कवि ईशांत शर्मा (ईशू) ने किया। इस मौके पर अवधेश विद्यार्थी, आवरण अग्रवाल श्रेष्ठ, महावीर सिंह, पूजा राणा, रवि चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें