फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने पुलिस पर लगाया घर में घुसकर अभद्रता का आरोप

Tue, 17 Jun 2025 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रेमलता के परिवार का विवाद पुलिस की जांच पर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पूर्व ब्लाक प्रमुख ने पुलिस पर बिना अनुमति के घर में घुसकर अभद्रता करने का आरोप लगाया। इस पर सीओ रुद्र कुमार सिंह ने कहा कि आरोप गलत है।
विज्ञापन

पुलिस पूर्व ब्लॉक प्रमुख और उसके पति के शिकायत की जांच के लिए कोतवाली न आने पर उनके आवास पर पहुंची थी। दरवाजा खुला हुआ था। लेकिन जब कोई आवाज देने पर बाहर नहीं आया तो पुलिस अंदर चली गई थी। सीओ का कहना है कि पुलिस को अधिकार है कि वह किसी भी शिकायत की जांच बिना किसी परमिशन के कर सकती है।
जबकि पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रेमलता ने कहा कि पुलिस उनके घर पर शनिवार को आई थी। उनके पति सुमित कुमार का परिवार के लोगों से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। परिवार के लोग उसके पति और उसके खिलाफ झूठी शिकायत अधिकारियों से करते हैं। और फिर स्थानीय पुलिस पर दबाव डलवाते हैं इसी के चलते पुलिस उनकी सास रामसखी की शिकायत पर उसके घर पर आई थी। वह घर पर अकेली थी लेकिन पुलिस जबरन उसके अंदर घुस गई।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस से कोई वारंट या परमिशन दिखाने की बात की तो पुलिस ने उनके साथ अभद्रता की। पूर्व ब्लाक प्रमुख का कहना है कि बाद में वह स्वयं दोपहर करीब 1:30 बजे कोतवाली पहुंच गई तो उनका आरोप है कि पुलिस ने उन्हें वहां पर करीब डेढ़ घंटे तक बैठाया रखा और उनका फोन छीन लिया। उनकी पुलिस की घर पर आने की बनाई गई वीडियो को डिलीट करने का प्रयास किया गया। उनका कहना है कि बाद में उनकी बुआ चंद्रवती पूर्व विधायक विजय यादव के साथ कोतवाली पहुंची तब पूर्व विधायक के हस्तक्षेप पर उन्हें वहां से छोड़ा गया।
उनका कहना है कि पुलिस की मनमानी की शिकायत वे मंगलवार को पुलिस के उच्च अधिकारियों से करेंगी। उनके घर पर आने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगी। उधर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जसपाल सिंह ग्वाल ने कहा कि पूर्व ब्लाक प्रमुख के साथ कोई अभद्र व्यवहार कोतवाली में नहीं हुआ है। कोतवाली में वे स्वयं अपना पक्ष कर रखने के लिए आई थीं। उन्होंने ही पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें