फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मुरादाबाद से भाजपा के पूर्व विधायक और पदाधिकारी सपा में हो सकते हैं शामिल, लखनऊ में डाला डेरा

Thu, 15 Oct 2026 03:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के एक पूर्व विधायक और पिछड़ा मोर्चा के पूर्व प्रदेश पदाधिकारी के सपा में शामिल होने की चर्चा है। दोनों नेता लखनऊ में डेरा डालकर सपा के जिला और प्रदेश स्तरीय नेताओं के संपर्क में हैं। पूर्व विधायक शहर सीट से टिकट की दावेदारी की तैयारी में हैं। 
विज्ञापन
चुनावी मोड में भाजपा और सपा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव से पहले सियासी नफा-नुकसान आकलन में जुटे भाजपा के दो नेता पाला बदलने की तैयारी में हैं। भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतने वाले एक पूर्व विधायक और पार्टी के पूर्व पदाधिकारी जल्द ही सपा में शामिल होने वाले हैं। दोनों नेताओं ने लखनऊ में डेरा डाल रखा है।

विज्ञापन


चर्चा है कि पूर्व विधायक शहर सीट से टिकट की दावेदारी करेंगे। पूर्व विधायक भाजपा को छोड़कर बसपा में शामिल हो गए। बसपा के टिकट पर चुनाव भी लड़े लेकिन सफलता हाथ नहीं आई। इसके बाद वह जिले की सियासत से दूर हो गए। बाद में वह दोबारा भाजपा में शामिल हो गए।

अब एक बार फिर से पूर्व विधायक राजनीति में सक्रिय हो गए हैं। शहर में उनके होर्डिंग और पोस्टर दिखने लगे हैं। पूर्व विधायक विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। इसके लिए उन्होंने जोड़-तोड़ शुरू कर दिया है। इसके बाद उनके सपा में शामिल होने की चर्चाएं शुरू हो गईं।
विज्ञापन


जल्द ही वह सपा का दामन थाम सकते हैं। वहीं भाजपा के पिछड़ा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में रह चुके पूर्व पदाधिकारी भी पार्टी बदलने की फिराक में हैं। वह सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। अब दोबारा सपा में जा सकते हैं। बताया जाता है कि भाजपा के पूर्व विधायक और पूर्व पदाधिकारी लखनऊ में जमे हैं। सपा के जिले और प्रदेश के नेताओं के संपर्क में हैं। एक दो दिनों में दोनों सपा में शामिल होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें