फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्णमाला में भूल, बाद में बदला चुनाव चिन्ह

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। ब्लॉक सदर मुरादाबाद की ग्राम पंचायत सोनकपुर देहात के ग्राम प्रधान पद के लिए चुनाव चिन्ह आवंटन की जो सूची बनाई गई थी उसमें पहला अक्षर समान होने पर दूसरे अक्षर के द्वारा निर्धारण करने में भूल हुई और बाद में आपत्ति किये जाने पर निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रत्याशियों के चुनाव चिन्ह बदल दिए गए।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सोनकपुर देहात में प्रधान पद के लिए सचिन कुमार, सजत और सन्तरेश आदि के द्वारा नामांकन किया गया था। कल चुनाव चिन्ह आवंटन में तीनों के नाम का प्रथम अक्षर %स% समान होने पर सजत को कार, सचिन कुमार को किताब और सन्तरेश को कैमरा चुनाव चिन्ह आवंटन किया गया था। इसकी सूची चस्पा होने पर प्रधान पद प्रत्याशी सचिन कुमार के अधिवक्ता इम्तियाज हुसैन ने निर्वाचन अधिकारी को इस संबंध में अवगत कराया कि हिंदी वर्णमाला के अनुसार पहला अक्षर समान होने पर दूसरे अक्षर से चुनाव चिन्ह आवंटन का निर्धारण किया जाना चाहिए और अक्षर ज अक्षर च के बाद आता है, इसलिए सचिन कुमार को कार और सजत को किताब चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाना चाहिए। जिस पर भूल का एहसास करते हुए निर्वाचन अधिकारी द्वारा तत्काल सही वर्णमाला के अनुसार सचिन कुमार को कार और सजत को किताब चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें