फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रतनपुरा शुमाली में फोर्स तैनात

Sat, 16 Feb 2019 12:25 AM IST
vijendra pratap अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में शुक्रवार को रतनपुरा शुमाली में जली हुई किताबों के अवशेष एकत्र करके उनको संदूक में रखते गांव वाले।
विज्ञापन

विज्ञापन
शरारती तत्वों ने गुरुवार को धर्मस्थल की बेहुरमती करते हुए वहां आग लगा दी थी।  जिससे यहां पर रखी धार्मिक किताबे भी जल गई थी। सूचना के बाद पुलिस आ गई थी। हंगामा कर रहे लोगों को किसी तरह से शांत करा दिया था। दूसरे दिन भी यहां सुरक्षा के लिहाज से फोर्स तैनात रही। पुलिस लगातार  जांच कर रही है।

अजीमनगर थाना क्षेत्र के रतनपुरा शुमाली गांव में स्थित धर्मस्थल से लोगों ने गुरुवार की सुबह लगभग 11 बजे धुआं उठता हुआ देखा था। आसपास के लोगों ने धर्मस्थल का गेट खोलकर देखा तो वहां आग लगी हुई थी और धार्मिक किताबें भी जल रही थी। धार्मिक स्थल में गंदगी भी फैलाई गई थी। ऐसा देखकर लोगों का गुस्सा भड़क गया था।
विज्ञापन


 धर्मस्थल में आग लगाने की सूचना पर अजीमनगर थाना की पुलिस मौके पहुंची, लेकिन लोगों को गुस्से को देखते हुए इससे आला अधिकारियों को अवगत कराया गया था। इसके बाद कई थानों की पुलिस, पीएसपी, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और एएसपी राहुल कुमार मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन


बाद में गांव के ही मौलाना आशक हुसैन  की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी  थी। शुक्रवार को  यहां पर फोर्स तैनात रही । वही इस तरह की घटना को अंजाम देने वाले लोगों को पुलिस लगातार तलाश रही है ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई करके जेल भेजा जा सके।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें