फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबाल : जेडएफए ने मेथोडिस्ट की टीम को 3-0 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अस्मिता खेलो इंडिया व भारतीय खेल प्राधिकरण के समन्वय से आयोजित अंडर-17 महिला फुटबाल लीग में शनिवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में जिला फुटबाल एसोसिएशन (जेडएफए) की टीम ने मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज की मजबूत टीम को 3-0 से मात दी। वहीं दूसरे मैच में एमपीएस ने समर वैली को 1-0 से हराया।
विज्ञापन

पहले मैच के पहले हाॅफ में जेडएफए की खिलाड़ी सोना ने पहला गोल कर अपनी टीम के हौसले बुलंद कर दिए। कुछ पलों बाद ही मेथोडिस्ट की खिलाड़ियों ने जेडएफए पर लगातार आक्रमण किए, जिन्हें जेडएफए की रक्षा पंक्ति ने विफल कर दिया। दूसरे हाॅफ में जेडएफए की वर्षा ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचाया और स्कोर 2-0 कर दिया। इसके बाद मैच के अंतिम क्षणों में वर्षा ने एक और गोल कर 3-0 के स्कोर से जेडएफए को जीत दिलाई।
दूसरे मैच में शुरुआत से ही समर वैली की खिलाड़ियों ने शानदार हमले किए। एमपीएस की टीम को खेलने का अवसर ही नहीं दिया। समर वैली के कोच ने मेन टू मेन चेकिंग की टेक्निक से मॉडर्न पब्लिक की खिलाड़ियों को बांधे रखा। पहला हाॅफ 0-0 पर खत्म हुआ।
विज्ञापन

दूसरे हाफ में एमपीएस की खिलाड़ी आलिया ने फाॅरवर्ड पोजिशन पर खेलते हुए शानदार गोल दागा और टीम का खाता खोला। कुछ देर बाद समर वैली के खिलाड़ी का हैंड गोल एरिया में होने के कारण रेफरी ने एमपीएस के हक में पेनाल्टी किक का इशारा किया। एमपीएस की फारवर्ड खिलाड़ी हिफजून ने शानदार किक से गेंद को गोल पोस्ट की ओर धकेला लेकिन गाेल नहीं हुआ। अंत में एमपीएस 1-0 से विजेता बना। निर्णायक मंडल में माधुरी देवी, राजकुमारी, मो. फरमान, औरंगजेब आलम आदि रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें