फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबाल : सोनकपुर स्टेडियम की टीम बनी चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अमर उजाला के अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत आयोजित तीन दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का रविवार को समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में सोनकपुर स्टेडियम की टीम ने जीबी पंत फुटबाल क्लब को 3-0 से हराकर खिताब पर कब्जा किया। सोनकपुर के कप्तान मॉरिस को गोल्डन बूट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, उन्होंने टूर्नामेंट के तीन मुकाबलों में पांच गोल किए।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में डीएम अनुज सिंह व एसएसपी सतपाल अंतिल शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबाल को किक मारकर खिताबी मुुकाबले का आगाज किया। फाइनल मुकाबले में सोनकपुर स्टेडियम की टीम चैंपियन की तरह खेली। 80 मिनट के मुकाबले में जीबी पंत फुटबाल क्लब के खिलाड़ी गोल करने के लिए जूझते रहे।
पहले हाफ में जीबी पंत टीम को पेनाल्टी उठानी पड़ी। सोनकपुर स्टेडियम के कप्तान मॉरिस ने इसे गोल में तब्दील करने में कोई चूक नहीं की। इस तरह टीम 1-0 से आगे हो गई। जीबी पंत के कप्तान वैभव व निशांत नेगी कई बार गेंद को गोलपोस्ट के करीब ले गए, लेकिन सोनकपुर के गोलकीपर अभय ने कोई गोल नहीं होने दिया। दूसरे हाफ में सोनकपुर की ओर से कप्तान मॉरिस ने दो गोल और किए। अंत तक स्कोर 3-0 बना रहा। इस तरह सोनकपुर स्टेडियम की टीम चैंपियन बनी।
विज्ञापन

समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि कैप्टन डॉ. राजीव चौहान व यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त सचिव डॉ. अजय पाठक ने पुरस्कार वितरण किया। सभी अतिथि बारिश के बीच मैच का आनंद लेने पहुंचे, उन्होंने फुटबाल खिलाड़ियों के जज्बे की सराहना की। डीएम व एसएसपी खिलाड़ियों के साथ मैदान पर मस्ती करते नजर आए। उप विजेता टीम जीबी पंत के निशांत नेगी ने भी टूर्नामेंट के तीन मुकाबलों में पांच गोल किए, लेकिन आखिरी मैच में वह एक भी गोल नहीं कर पाए।


ये रहे मौजूद
फाइनल मुकाबले के दौरान वरिष्ठ फुटबाल खिलाड़ी नारायण नेगी, राजेश खन्ना, अहमर, 102-108 एंबुलेंस प्रभारी दीपक कुमार, रेफरी सचिन विश्नोई, नादिर रजा, उदयवीर, अमान अहमद, अमन व सचिन, टाइगर क्लब के कप्तान वसी, एमिनेंट्स इलेवन के कप्तान साद, इंद्रा फुटबाल क्लब के कप्तान दर्शित, चौपाल वारियर्स के कप्तान गीतांश, केजीके वारियर्स के कप्तान आकाश राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें