फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज भी शीत लहर चलने के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरा बनेगा आफत, तापमान बढ़ने से ठंड से मिलेगी राहत
विज्ञापन

- अगले साथ दिनों तक छाया रहेगा कोहरा, न्यूनतम और अधिकतम तापमान में होगी बढ़ोतरी
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। मकर संक्रांति से सूर्य के उत्तरायण होने के साथ ही मौसम में भी बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले एक सप्ताह तक घना कोहरा जहां वाहन चालकों के लिए आफत बनेगा। वहीं न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों को ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है।
पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि 16 जनवरी तक ऐसा ही मौसम रह सकता है। पश्चिमी दिशा से चल रहीं तेज हवाओं के संग बर्फीली हवाओं की वजह से तापमान कम हो रहा है। गलन और ठिठुरन बढ़ रही है। इसके साथ ही पाला पड़ने की भी आशंका है। उन्होंने कहा कि सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छा सकता है। इसके बाद आसमान में धूप खिलने की संभावना है। हालांकि शाम को फिर वातावरण में गलन बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस का इजाफा होने की उम्मीद है। लेकिन सुबह-शाम घना कोहरा रहेगा। 20 जनवरी तक न्यूनतम तापमान बढ़कर नौ डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है। इस पूरे सप्ताह कभी हल्के और कभी घने कोहरे के साथ दिन भर धुंध का सामना वाहन चालकों को करना पड़ेगा।
विज्ञापन

धूप खिलते ही प्रदूषण का स्तर पहुंचा लाल जोन में
बर्फीली हवाओं का असर तीन दिन रहने के बाद गुरुवार को मुरादाबाद का वायु प्रदूषण लाल जोन में पहुंच गया। सुबह के समय धूप खिलने के बाद वायु प्रदूषण के स्तर में बढ़ोत्तरी हुई। रात दस बजे मुरादाबाद का एक्यूआई 364 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। इसमें भारी कणों का अधिकतम स्तर पांच सौ माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर पहुंच गया और नाइट्रोजन डाई ऑक्साइड का स्तर भी 115 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर रहा। विशेषज्ञों के अनुसार वायु गुणवत्ता का यह स्तर बहुत ही खराब श्रेणी में आता है। लंबे समय तक ऐसे वातावरण में रहने पर सांस की बीमारी होने की आशंका रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें