मुरादाबाद। जनपद में गुरुवार को कोरोना के पांच नए मामले सामने आए। आरटीपीसीआर से चार और एंटीजन के माध्यम से एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। चिकित्सा विभाग के अनुसार जनपद में कुल संक्रमितों की संख्या 11795 हो गई है। गुरुवार को 36 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई।
एंटीजन के माध्यम से गुरुवार को 15 केंद्रों पर 1248 व्यक्तियों की जांच की गई, जिसमें बंगला गांव में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। आरटीपीसीआर के माध्यम से नसीरपुर की 23 वर्षीय युवती, रामगंगा विहार निवासी 51 वर्षीय व्यक्ति सहित दो अन्य व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण के लक्षण पाए गए।