फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलवार तक कोहरे और कड़ाके की ठंड के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सर्दी से राहत का इंतजार कर रहे शहरवासियों को अभी ठंड से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग ने मंगलवार तक कड़ाके की सर्दी और कोहरा छाने के आसार व्यक्त किए हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दिन में धूप खिलेगी।
विज्ञापन

पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि 19 जनवरी तक आसमान पूरी तरह साफ है। इसलिए अब कड़ाके की ठंड परेशान करेगी। सुबह दस बजे तक मध्यम से घना कोहरा छाएगा। इसके बाद धूप खिलने की उम्मीद है। शाम होते-होते वातावरण में फिर गलन बढ़ जाएगी। रात में कोहरा छाने लगेगा। इस दौरान सर्द हवाएं भी चलेंगी।
शनिवार को सुबह वातावरण में घना कोहरा छाया था। मुश्किल से दस किलोमीटर की दृश्यता थी। दिन में धूप खिलने से लोगों ने राहत महसूस की। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें