फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झटका अल्पसंख्यक छात्र छात्राओं को फीस में मिलने वाली छूट बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मदरसों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को मिलने वाली फीस की छूट को बंद कर दिया गया है। पहले छात्रवृत्ति के साथ पूरी फीस वापस मिलती थी। अब सिर्फ 1000 रुपये छात्रवृत्ति मिलेगी। इससे छात्र-छात्राओं को बड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन

अल्पसंख्यक विभाग ने मदरसे में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को मिलने वाली फीस की छूट को बंद कर दिया है। पहले कक्षा पांच से 12 तक के बच्चों को फीस नहीं देनी पड़ती थी। जबकि कक्षा एक से पांच तक छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति के रुप में 1000 रुपये मिलते थे। कक्षा छह से आठ के छात्र-छात्राओं को 1000 छात्रवृत्ति और 4000 रुपये और कक्षा आठ से बारहवीं तक के छात्र छात्राओं को 1000 रुपये छात्रवृत्ति और 4700 रुपये फीस मिलती थी। लेकिन फीस की छूट बंद होने के बाद अब केवल एक हजार रुपये छात्रवृत्ति ही मिलेगी।
विज्ञापन

वर्जन
सरकार ने मदरसों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति के साथ फीस देती थी। सरकार ने अब फीस न देने का फैसला लिया है।
- मोमीन हसन, मुख्य वक्फ उपनिरीक्षक, अल्पसंख्यक विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें